मैनपुरी। देवी रोड पर कटरा मोहल्ला वाली गली में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग शव को लेकर घर चले गए। बताया जाता है कि युवक शराब पीने का आदी था। रिश्तेदारों के आने के बाद बगैर पुलिस को सूचना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के राजा पेंटर वाली गली में गुरुवार की सुबह युवक का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। युवक की पहचान स्थानीय लोगों ने दिलीप उर्फ डैनी के रूप में की। वहीं पड़ोस के कुछ लोग शव को नाले से निकाल कर घर ले गए। लोगों के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था।
कटरा मोहल्ला स्थित घर में वह अकेला ही रहता था। शराब के नशे में नाले में गिरकर उसकी मौत हुई है। बाद में रिश्तेदारों के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना पुलिस घटना के संबंध में जानकारी न होने व कोई तहरीर न मिलने की बात कह रही है।