फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने शनिवार को फर्दपुर के पास से करीब तीन साल से फरार चले रहे एक शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा निवासी आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

वर्ष 2015 में थाना क्षेत्र में पुलिस शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी थी। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इस दौरान शराब माफिया पवन कुमार उर्फ मोनू उर्फ मोहनलाल निवासी गांव जंडोला थाना बावेन जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा भागने में कामयाब हो गया था। वह वर्तमान में गांव थरुआ थाना अमबाला कैंट अंबाला हरियाणा में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। मगर वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। वहीं एसपी ने 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। शनिवार को थानाध्यक्ष आरके सिंह ने मिली सूचना पर टीम के साथ उसे गांव फर्दपुर के समीप गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वहां एक साथी से मिलने आया था। प्रेसवार्ता कर प्रभारी एएसपी राकेश पांडेय ने बताया कि पवन बेहद शातिर आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी निश्चित तौर पर पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें