फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। क्षेत्र में जीटी रोड स्थित एक ढाबे के समीप गुरुवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। युवक उन्नाव का रहने वाला है। वह दिवाली पर दिल्ली से बस द्वारा घर जा रहा था। रात को ढाबे पर बस रुकने के बाद वह खाने के लिए उतरा था। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन



उन्नाव के थाना बांगरमऊ क्षेत्र के गांव मेला आलमपुर शाह निवासी अमित कुमार दिल्ली में काम करता था। बुधवार को वह दिल्ली से घर जाने के लिए बस में सवार हुआ था। रात को बस भोगांव क्षेत्र में जीटी रोड स्थित एक ढाबे पर रुकी। बताया जाता है कि अमित भी खाने के लिए ढाबे पर उतरा था।

गुरुवार की सुबह ढाबे के समीप खेत में ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर लटकता देखा। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के पास मिले कागजात आदि से परिवारीजनों को फोन कर सूचना देकर शव को चीरघर भेजा।
विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंचे मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि अमित घर वापस आ रहा था। रास्ते में उसके साथ क्या हुआ। उसने आत्महत्या की अथवा कुछ और हुआ है। इसके बारे में अभी वे कुछ भी नहीं कह सकते हैं।


उन्नाव निवासी युवक का शव मिलने पर लोग लूट के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस लूट की संभावना से इंकार कर रही है। जबकि लोगों का मानना है कि युवक को अगर आत्महत्या करनी होती तो वह घर पर या दिल्ली में ही कर सकता था। उसे ढाबे के समीप जान देने की क्या जरूरत थी। लोग संभावना जता रहे हैं कि उसके साथ लूट करने वालों ने हत्या कर शव पेड़ पर टांग दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें