फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे की लोगों ने की जमकर धुनाई

विज्ञापन
लोगों ने लुटेरे को पीटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र स्थित कुम्हार मंडी में एक महिला की चेन लूटकर भाग रहे आरोपी की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। आरोपी से महिला की लूटी हुई चेन भी बरामद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला गुरुवार दोपहर को कुम्हार मंडी में खरीदारी करने गई थी। तभी एक युवक ने गले में झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। महिला के चीख पुकार मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने लुटेरे को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई करने के बाद तलाशी ली गई। उसके पास तोड़ी गई चेन मिल गई। जिसे लोगों ने महिला को सौंप दिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कालू गिहार निवासी गिहार कालोनी बस स्टैंड के सामने बताया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। वहां उससे पूछताछ कर रही है। वहीं समाचार लिखे जाने तक पीड़िता की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें