फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव : मथुरा डिपो की बसों का संचालन गड़बड़ाया

विज्ञापन
डेमो - फोटो : SELF
विज्ञापन
मथुरा। एक बार फिर मथुरा डिपो की बसों का संचालन गड़बड़ा गया है। लोकसभा चुनाव के लिए मांगी गईं 14 बसों में से आठ तो भेजी जा चुकी हैं, जबकि छह बसें छह अप्रैल को उपलब्ध कराई जाएंगी। संभावना जताई जा रही है चुनाव के लिए और रोडवेज की बसें भी मांगी जा सकती है।
विज्ञापन


अर्धसैनिक बलों (सीआरपीएफ) के लिए मथुरा डिपो की आठ बसें मांगी गई थीं। मथुरा डिपो ने आठ बसें अर्धसैनिक बलों के लिए बसें उपलब्ध करा दी गईं। इन बसों के जाने से मथुरा डिपो की बसों को संचालन गड़बड़ा गया है। दिल्ली और आगरा रूट से इन बसों को हटाकर अर्धसैनिक बलों के लिए उपलब्ध कराया गया है।

इन दोनों रूटों पर बसें कम होने से सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे अलावा छह अप्रैल को छह बसें और देनी है। इन बसों के जाने से समस्या खड़ी हो जाएगी। एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आठ बसें चुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों को उपलब्ध करा दी गई हैं। छह अप्रैल को छह बसें और भेजी जाएंगी। आगे जो निर्देश मिलेंगे, उन पर बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें