खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, चार घायल
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। कुंभ स्नान कर कार से लौट रहे श्रद्धालुओं को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें चारों श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
हरियाणा के पलवल थाना क्षेत्र के गांव चांट निवासी ब्रजमोहन दास (45) पुत्र राजेंद्र दास ऑल्टो कार से सोमवार रात प्रयागराज से कुंभ स्नान कर साथी लेखराज (43), शिवराम (55) और सत्यवीर (50) के साथ लौट रहे थे। नौशेहरा पुल के पास चालक ब्रजमोहन को नींद आने लगी। उन्होंने कार हाईवे किनारे खड़ी कर दी। तभी पीछे से तेज गते से आ रहे ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे उसमें बैठे चारों लोग घायल हो गये। चालक ट्रक लेकर भाग गया। एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो