फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्प शूटर काली पर गरमाई राजनीति, सपा ने भाजपा को घेरा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद।
एक लाख के इनामी रवींद्र उर्फ काली शूटर को लेकर राजनीति गरमा गई है। सपा ने काली शूटर को संरक्षण देने का आरोप भाजपा नेताओं पर लगाया है। सपा ने इस मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामले को विधानसभा में उठाने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को प्रेस वार्ता में सपा नेताओं ने कहा कि काली को ठहराने वाले मैैरिज होम संचालक बंटी यादव को पुलिस क्यों बचाने में लगी है। पुलिस को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर वह उसकी हत्या करने आया था। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह एवं उनके पुत्रों के अपराधियों से गहरे संबंध हैं। इसकी जांच निष्पक्ष एजेंसी से कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। अन्यथा समाजवादी पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी।


सपा के एमएलसी डा.दिलीप यादव, असीम यादव, जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में कहा पकड़े गए शार्प शूटर काली के भागे साथियों के फोटो पूर्व मंत्री जयवीर सिंह व उनके पुत्रों के साथ हैं। मीडिया के सामने सपा नेताओं ने यह फोटो भी रखे और कहा कि फोटो दर्शा रहे हैं कि भाजपा नेताओं की अपराधियों से सांठ-गांठ बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ब्रज प्रांत के भाजपा के संगठन मंत्री भवानी सिंह का पूर्व मंत्री जयवीर सिंह को संरक्षण प्राप्त है। भागे अपराधियों बंटी यादव, गब्बर यादव व आकाश यादव के पूर्व मंत्री और उनके पुत्रों के साथ गहरे संबंध है। इसके कारण इसकी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा नेताओं ने कहा हमारी पार्टी के विधायक हरिओम यादव एवं उनके बेटों की एचएस को खुलवाने वाले पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अपराधी पूर्व मंत्री के संरक्षण में किसी बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते थे। इसकी खुलासा खुद एक लाख के इनामी काली ने अपने बयान में किया है। किसी हत्या करने के उद्देश्य से काली को बुलाया था इसे पुलिस प्रशासन को खुलासा करे। इस दौरान रघुवीर सिंह सविता, डा.मनोज यादव, जगमोहन यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें