फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूट मामले में पुलिस ने दो बदमाश पकड़े

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन

विज्ञापन
जसराना।
थाना क्षेत्र में दस दिन पहले हुए लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लुटेरों को दबोच लिया। पुलिस ने पकडे़ गए लुटेरों के पास से एक तमंचा, एक कारतूस के साथ लूटी हुई बीयर की केन भी बरामद की हैं। लूटकांड में शामिल दो लुटेरों की पुलिस को अभी भी तलाश है।


एसपी देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि लुटेरों ने थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला वदिकन के पास 11 जनवरी की देर रात्रि को बीयर से भरा ट्रक लूट लिया था। चालक को बंधक बनाकर केबिन में डाल लिया और पिटाई की गई। गाड़ी गड्ढे में फंसने और खुद को घिरता देख बदमाश भाग निकले थे। ट्रक में 26 लाख रुपये की बीयर भरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक राकेश कुमार की तहरीर पर थाना पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लुटेरों की तलाश की। शनिवार को घिरोर चौराहे के पास दो लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। लुटेरों के पास से एक तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस मिला। लुटेरे भागते में ट्रक से एक पेटी बीयर की ले गए थे। उनसे वह बरामद हो गई। पकड़े गए बदमाश विकास उर्फ नंबरदार पुत्र किशन बहादुर यादव निवासी नगला घनी एवं मानपाल सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी भैंडी थाना जसराना हैं। जबकि विपन कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी नगला घनी एवं बंसी पुत्र विजय सिंह निवासी मोहल्ला टीकतपुरा थाना जसराना की पुलिस को अभी तलाश है। दोनों बदमाशों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें