राजा का तालाब (कांगड़ा)। रैहन पुलिस चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी और उनकी टीम हेड कांस्टेबल कमलेश चंद और संजय कुमार ने एक दुकानदार को अवैध रूप से रखी शराब की नौ बोतलों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जगदीश कुमार पुत्र मंगत राम निवासी वतराहन की नमकीन भुजिया की दुकान पर छापामारी कर नौ बोतलें देसी शराब संतरा बरामद कर एक्साइज एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया। डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अवैध शराब मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने अवैध शराब का धंधा करने वालों को चेताया कि वे अपना यह धंधा जल्द ही बदल लें अन्यथा कड़ी करवाई को तैयार रहें।