फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मिले घर से लापता तीन किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला राजा का बाग से तीन किशोर घर वालों को बिना बताए कहीं चले गए थे। जानकारी होने के बाद हड़कंप मच गया। सर्विलांस की मदद से बुधवार को तीनों परिजनों के साथ दिल्ली से घर लौट आए। मोहल्ला राजा का बाग तीन किशोर रविवार की शाम घरवालो को बिना बताए कहीं चले गए थे। इसकी जानकारी होने के बाद परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया था। एएसपी ओमप्रकाश सिंह से बच्चों की जल्द बरामदगी कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


जांच का जिम्मा सर्विलांस सैल को सौंपा गया था। पता चला कि तीनों दिल्ली में हैं, वहां बेफिक्री से सभी घूम रहे हैं। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस के साथ तीनों किशोर के परिजन दिल्ली पहुंचे। वहां, तीनों सकुशल मिल गए। जिन्हें परिजन देर शाम घर ले आए। पुलिस पूछताछ के बाद तीनों को परिजनों की सुपुदर्गी मेें दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें