फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटी से दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में मासूम बेटी से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसने बच्ची से दरिंदगी करने के बाद उसे घर में ही कैद कर रखा था। मंगलवार को एक रिश्तेदार के आने के बाद उसकी करतूत का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पप्पू जाटव पहले गुजरात में मजदूरी करता था। इस दौरान वहीं काम करने वाले मजदूर की मौत के बाद उसकी विधवा से उसने शादी कर ली थी। महिला के दो बेटियां भी हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व महिला और उसकी दोनों बेटियों के साथ गांव में ही रहने लगा था। एक वर्ष पूर्व पत्नी की मौत हो गई।

नौ नवंबर को उसने पांच वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची किसी से कुछ न कह दे इसलिए उसका घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया था। मंगलवार को जब पप्पू की शादी कराने वाला रामशरन घर पहुंचा। तो बच्ची ने उसे सौतेले पिता का सारी करतूत बता दी।
विज्ञापन


रामशरन की सूचना पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। वहीं आरोपी पिता पप्पू के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया। मंगलवार देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें