मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में बोलेरो चलाना सीख रही महिला ने शीतला देवी मंदिर के पास खडे़ तीन युवकों को रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक बोलेरो के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी थी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्वालटोली निवासी कुलदीप, अतेंद्र और गांव गरगई थाना दन्नाहार निवासी अनुपम गुरुवार सुबह शीतला देवी मंदिर के समीप खडे़ वाहन का इंतजार कर रहे थे। वहां खाली परिसर में एक महिला बोलेरो चलाना सीख रही थी। अचानक अनियंत्रित बोलेरो मार्ग पर खडे़ तीनों युवकों रौंदती हुई आगे बढ़ गई।
टक्कर मारने के बाद चालक बोलेरो लेकर कुरावली की तरफ भाग गया। वहीं, कोतवाली क्षेत्र में सेवारामपुर जाने वाले मार्ग पर दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल गढिया निवासी सुंदरम तिवारी को आगरा रेफर किया गया है।