भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने दो स्थानों पर घरों के ताले तोड़कर हजारों के जेवर व नकदी चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ित गृहस्वामियों ने थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी शाहनबाज गुरुवार की रात बिजली न आने के कारण परिवार सहित छत पर सो रहे थे। बिजली आने पर जब वह छत से नीचे उतर कर गए तो देखा कि अलमारी खुली हुई थी।
30 हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवर व मोबाइल चोरी हो गया था। गुरुवार रात को ही गांव पूरनपुर निवासी विकास के घर में घुसे चोरों ने हजारों की नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।