मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी आरबीएम एजूकेशनल एकेडमी के प्रधानाचार्य के विरुद्ध बुधवार रात को भाजपाइयों ने भी थाने में तहरीर देकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए रासुका लगाए जाने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी गुलशन मौर्या ने फेसबुक बाल पर शिवलिंग को लेकर बेहद अभद्र पोस्ट कर टिप्पणी लिखी थी। जिसके बाद करहल रोड निवासी राहुल चंदेल जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल ने उसके विरुद्ध थाना कोतवाली में धार्मिक भावनाएं भड़काने, समाज में वैमनस्यता फैलाने, धार्मिक उन्माद फैलाने की तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गुलशन मौर्या को जेल भेज दिया था। बुधवार देर शाम भाजपाइयों ने थाने में गुलशन के विरुद्ध तहरीर देकर रासुका लगाए जाने की मांग की है। उक्त घटना को लेकर धार्मिक संगठनों में आक्रोश है। तहरीर देने वालों में गौतम कठेरिया के नेतृत्व में निखिल मिश्रा, दिव्यांश मिश्रा, प्रशांत दीक्षित, गौरव शाक्य आदि शामिल हैं।