फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित के खेत पर जबरिया कब्जा की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बरनाहल। नगला महाराम में शनिवार की रात दबंगों ने एक दलित के खेत पर कब्जा करने के लिए मिट्टी डलवा दी। जब विरोध किया तो जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जेसीबी, ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। थाना क्षेत्र क गांव महाराम निवासी दलित बहादुर जाटव के खेत में जबरन कब्जा करने के लिए दबंगों ने जेसीबी और ट्रैक्टर से अवैध खनन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी होने के बाद खेत पर पहुंचे दलित ने जब कब्जे का विरोध किया तो दबंगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए जमीन पर कब्जा करना जारी रखा। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने एक जेसीबी और ट्रैक्टर को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने जेसीबी चालक सोनू, निवासी रठेरा थाना दन्नाहार, ट्रैक्टर चालक नंदकिशोर, विमलेश निवासी अटा थाना बरनाहल अनिल सिंह निवासी गांव रठेरा को लिखापढ़ी करने के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें