फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत के एक अधेड़ ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह उसकी लाश पेड़ पर लटकती मिली।
विज्ञापन


गांव भांवत निवासी दीनदयाल शर्मा (55) मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद सो गया था। बुधवार की भोर करीब चार बजे वह उठकर जंगल की ओर चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा, तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने दीनदयाल का शव जंगल में पेड़ पर लटके होने की जानकारी दी।

यह जानकारी होते ही रोते-बिलखते परिवारीजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की। परिवारीजनों से पूछताछ करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों का मानना है कि किसी बात से क्षुब्ध होकर अधेड़ ने आत्महत्या की है। पर, कारण कोई नहीं बता सका। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें