फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की मौत मामले में आया नया मोड़

विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन में बंदी ड्यूटी पर तैनात दरोगा राधा रमण यादव की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने कानपुर में तैनात एक सिपाही को हिरासत में ले लिया है। उसके कब्जे से मृतक दरोगा का मोबाइल भी मिलने का दावा है। पुलिस उक्त सिपाही से पूछताछ में जुटी है। वहीं अब तक आत्महत्या बताई जा रही इस घटना में मिल रहे तथ्य हत्या की ओर इशारा करने लगे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन में बने आरटीसी भवन के बाथरूम से दरोगा राधारमण यादव का शव मिला था। मृतक दरोगा के गला बेल्ट से कसा हुआ था। जब पुलिस ने शव निकालने की कोशिश की, लाश दरवाजे से अटक गई थी। तब पुलिस को दरवाजा काट कर शव बाहर निकालना पड़ा था।

घटना के बाद मैनपुरी और आगरा की फोरेंसिक टीमों ने भी घटनास्थल से नमूने लिए थे। पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग आई थी। पर, मृतक के भाई की ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस सभी तथ्यों की गहराई से जांच कर घटना के खुलासे के प्रयास में जुटी। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने शनिवार शाम को थाना बेवर क्षेत्र के गांव गढ़िया घुटारा से एक युवक को उठाया।
विज्ञापन


उसके कब्जे से मृतक दरोगा का मोबाइल मिला। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त मोबाइल उसे गांव निवासी सिपाही ने दिया था। वर्तमान में वह कानपुर के किसी थाने में तैनात है। पुलिस ने बिना देरी किए सिपाही को भी घर से उठा लिया। जानकारी होने के बाद अधिकारियों ने भी सिपाही से पूछताछ की।

हालांकि पुलिस की पूछताछ में उसने क्या बताया है। इसके बारे में अधिकारी अभी कुछ बोल नहीं रहे हैं। वहीं पकडे़ गए सिपाही की पत्नी ने बताया कि पति को उक्त मोबाइल पुलिस लाइन में मिला था। उधर, आत्महत्या की इस घटना में जो तथ्य पुलिस को मिल रहे हैं। उससे हत्या की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें