मैनपुरी। जिला कारागार में वार्डन को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी कन्नौज के कारागार में स्थानांतरित किया गया है। इसके बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
जिला कारागार में बंद थाना घिरोर क्षेत्र निवासी जीतू यादव ने कुछ दिन पूर्व ड्यूटी कर रहे वार्डन को जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इससे पूर्व जीतू फिरोजाबाद में पेशी के दौरान बंदी रक्षक पर हमला कर चुका है। उस पर घिरोर में एक व्यवसायी से रंगदारी मांगे जाने का मामला भी दर्ज है।
वह काफी समय से वह जिला कारागार में बंद है। प्रशासनिक स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद उसे कन्नौज की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि न्यायिक व प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद जीतू यादव को कन्नौज जेल भेज दिया गया है। जेल प्रशासन द्वारा उसके स्थानांतरण करने की अनुमति मांगी गई थी।