फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में ढहाया दलित का मकान

विज्ञापन
मकान ढहाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव रीछपुरा में सोमवार को आरोपियों ने जमीन के विवाद में दलित की पिटाई करने के बाद मकान भी ढहा दिया। आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। मारपीट में चार महिलाएं भी घायल हुईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रीछपुरा निवासी दलित राजेश कुमार प्राथमिक विद्यालय रीछपुरा के सामने मकान बनाकर परिवार सहित रह रहा है। बीते शनिवार को राजेश मकान के पास पड़ी अपनी जमीन में निर्माण कार्य करा रहा था। तभी मोहल्ला फर्दखाना निवासी आरोपी ने पुलिस से शिकायत कर दी। जिस पर पुलिस ने वहां आकर काम को रुकवा दिया। जमीन की नापतौल किए जाने के बाद ही निर्माण कार्य किए जाने की बात कही थी।

सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव गोपालपुर निवासी आरोपी करीब 20 लोगों के साथ हथियारों के साथ लैस होकर आए। घर में मौजूद राजेश की मां सुशीलादेवी, पत्नी रानी, बहन संगीता, भाभी मुन्नीदेवी को जातिसूचक गालियां देते हुए राइफल की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। दलित के मकान को ढहाने लगे दीवार को भी गिरा दिया। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित राजेश कुमार ने गांव गोपालपुर निवासी देवेंद्र, राजीव, गुड्डू, जयपाल, शौकीन, मनोज, विनोद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें