फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को चाकू लगाकर कैशियर से मांगे 10 लाख

Thu, 09 Jul 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यस्ततम बाजार रुई की मंडी चौराहे पर यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में बुधवार को एक बदमाश घुस आया। उसने एक महिला की गर्दन पर चाकू रखकर 10 लाख रुपये की लूट का प्रयास किया। बाद में कर्मचारियों ने पकड़कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस लुटेरे को सिरफिरा साबित करने पर तुली है। मैनेजर ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


रुई की मंडी चौराहे पर तीन मंजिला इमारत के भूतल पर कपड़ों का शोरूम है। प्रथम तल पर यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। पूर्वाह्न 11.50 बजे बैंक में 10-15 ग्राहक मौजूद थे। स्टाफ कामकाज में लगा था। 11.51 बजे आजमपाड़ा की रईसन और उनकी ननद जन्नत बैंक में पेंशन के सिलसिले में पहुंची थीं। दोनों बैंक के चैनल के पास खड़ी थीं तभी एक बदमाश ने रईसन को दबोचकर उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया।

वह रईसन को खींचकर कैश काउंटर तक ले गया। कैशियर कुमारी नेहा राना से 10 सेकेंड के अंदर 10 लाख रुपये देने को कहा। बोला, वरना इस महिला की गर्दन काट दूंगा। यह देख बैंक में भगदड़ मच गई। लोग बाहर भागने लगे। उधर, बैंककर्मी मोहम्मद आजम कुरैशी ने बदमाश से कहा कि अभी कैश नहीं आया है। महिला को छोड़ दो, तुम्हें अभी पैसा देते हैं। बदमाश ने कुरैशी को चुप करा दिया।
विज्ञापन


इसी बीच दर्जनभर कर्मचारी उसे पकड़ने को आगे बढ़े तो बदमाश चाकू फेंककर महिला को घसीटता हुआ सीढ़ियाें तक ले गया। फिर धक्का देकर भागने लगा। लोगों ने भी पीछा शुरू कर दिया। वह पास के एक घर में घुस गया। यहां लोगों ने उसे दबोच लिया। फिर बैंक में लेकर पहुंचे। बैंक प्रबंधक राजकुमार पिप्पल ने पुलिस बुलाकर उसे गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक बारहखंभा, शाहगंज निवासी लाखन सिंह है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें