फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलास्ट प्रकरण की जांच में जुटी विजिलेंस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। बैलास्ट प्रकरण में घटतौली के मामले में विजिलेंस दूसरे दिन भी टूंडला में डेरा डाले रही। अभी इस मामले में और भी लोगों के नाम सामने आने की संभावनाएं हैं। जिसकी विजिलेंस टीम जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले रेल प्रशासन को शिकायत मिली थी कि बैलास्ट की नापतौल में गड़बड़ी की जाती है। जिसको लेकर विजिलेंस ने अचानक कार्रवाई की। जिसमें एक कर्मचारी को सस्पेंड भी कर दिया गया है। विजिलेंस टीम ने टूंडला बैलास्ट डिपो में जाकर नमूने भी लिए थे। अब विजिलेंस इस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है। संभावना है कि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। रविवार देररात तक अधिकारी विश्राम गृह में विभाग के अधिकारियों ने विजिलेंस टीम से जाकर बातचीत भी की है। जहां उनके बयान भी दर्ज कराए गए हैं।
- इस मामले की जांच प्रभावित न हो इसलिए अभी पीडब्लूआई को सस्पेंड किया गया है। अभी इस मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ एनसीआर प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें