फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने जीता सोना

विज्ञापन
नेपाल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता टीम के साथ जिला के खिलाड़ी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। इंडो-नेपाल सीरीज में भारतीय टीम ने दोनों वर्गों में स्वर्णपदक जीतने में सफलता हासिल की है। इन टीमों में जिले के चार खिलाड़ी भी शामिल थे। टीम की इस सफलता से जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता 12 से 15 मार्च पोखरा, नेपाल में आयोजित की गई थी। अंडर 17 बालक वर्ग और अंडर 21 बालक वर्ग में देश की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। इस टीम में अंडर 21 बालक वर्ग के लिए विकल्प सक्सेना पुत्र नीरज सक्सेना निवासी तहसील रोड, मोहम्मद हंबल उस्मानी पुत्र तबरेज अहमद निवासी बड्डू नगर का चयन हुआ है। वहीं अंडर 17 बालक वर्ग में विकास सागर पुत्र ओमप्रकाश लवकुश नगर व शशांक पुत्र नरेंद्र कुशवाह निवासी तहसील रोड का चयन हुआ है नेपाल को अंडर-17 में 53-21 एवं अंडर-21 में 47-32 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा। स्वर्ण पदक जीतने से सभी खेल प्रेमियों खिलाड़ियों व परिवारजनों में हर्ष का माहौल है।
कबड्डी संघ के सभी पदाधिकारी सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयां दी। इस मौके पर बधाई देने वालों में जिला कबड्डी संघ की अध्यक्ष डॉ. सरिता जादौन, उपाध्यक्ष विवेक राजपूत चेयरमैन मयंक अग्रवाल, महासचिव मोहित कुमार, कोषाध्यक्ष महेश वर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें