फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म टिकट पर एक दर्जन यात्रियों को पटना भेजने का मामला गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। रुपये लेकर प्लेटफॉर्म टिकट पर एक दर्जन यात्रियों को पटना भेजे जाने के मामले में रेल अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में रेल अधिकारियों ने अलीगढ़ स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। वहीं डीटीएम टूंडला के यहां बयान दर्ज करने वाले मामले से जुड़े सभी टीटीई को जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 02872 नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही स्पेशल ट्रेन में अलीगढ़ स्टेशन पर कार्यरत चेकिंग स्टाफ के सतपाल, डिप्टी सीआईटी सियाराम मीणा, सीएल मीणा, राजीव यादव, उपेंद्र रॉय, बीपी राघव एवं नीरज यादव ने एक दर्जन यात्रियों से कुल तीन हजार रुपये की अवैध वसूली की थी। सभी 12 यात्रियों को पटना जाना था। जिनको प्लेटफॉर्म टिकट पर मंजूरी देते हुए स्टेशन पर कार्यरत चेकिंग स्टाफ ने पटना भेज दिया था। ट्रेन जब टूंडला पहुंची तो यहां से चार्ज लेकर जा रहे टूंडला हेड क्वार्टर के डिप्टी सीआईटी हरिकिशन मीणा ने इस मामले की जानकारी रेल अधिकारियों को दी थी।
अधिकारियों ने इस मामले में हालांकि अभी एक टीटीई सतपाल को सस्पेंड किया है। मामले में सातों टीटीई ने अपने बयान डीटीएम जे संजय कुमार के यहां दर्ज कराए हैं। सोमवार को टूंडला के अधिकारियों ने इस मामले की जांच को निष्पक्ष करने के लिए अलीगढ़ स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। जिसमें जानकारी के मुताबिक एक टीटीई को रुपये लेते हुए देखा गया है। अब इन सभी आरोपी टीटीई को टूंडला में बयान दर्ज करने के बाद सीनियर डीसीएम प्रयागराज अंशु पांडेय के पास अग्रिम जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

- अलीगढ़ स्टेशन पर यह मामला हुआ है। इस मामले की विभागीय अधिकारी जांच कर रहे हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ एनसीआर प्रयागराज डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें