फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मानचित्र के अवैध रूप से बन रही दुकानों को जिलाधिकारी के आदेश पर रोका गया

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति से अवैध रूप से बनाई जा रहीं दुकानों के निर्माण कार्य को जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को रोक दिया गया। विकास प्राधिकरण की कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

स्टेशन रोड, बिहारी विलास निवासी सुकांत कुमार ने शिकायत की थी कि विकास प्राधिकरण की मिलीभगत से जैन गली निवासी प्रवीण चंद्र जैन चेयरमैन मार्केट में अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कार्य करा रहे हैं। 12 फरवरी 2021 को फिरोजाबाद-शिकोहाबाद में वाद योजित होने के बावजूद प्रवीन चंद्र जैन द्वारा उल्लंघन करते हुए दो दुकानों का कार्य पूरा करा लिया गया। जब इसकी शिकायत विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को की गई तो कहा गया कि हमारे न्यायालय में वाद विचाराधीन है और अंतिम निर्णय आने तक कार्रवाई नहीं की जा सकती।
इसके बाद प्रवीण चंद्र जैन द्वारा चार दुकानों का और निर्माण कार्य करा लिया गया। शेष दुकानों का निर्माण कार्य बिना मानचित्र के चल रहा था। मंगलवार को शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने उक्त के संबंध में शिकायत की तो जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रोके जाने के आदेश दिए। आदेश मिलते ही पुलिस और विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और चेयरमैन मार्केट में हो रहे दुकानों के निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें