फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र की महिला ने तांत्रिक पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ एक तांत्रिक ने धमका कर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर सहयोगी ने छेड़छाड़ करते हुए पिटाई की। पीड़िता ने पत्र लिखकर मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की कमर की हड्डी टूट गई थी। मार्च महीने में गांव का रहने वाला एक व्यक्ति एक तांत्रिक को लेकर घर आया। कहा कि हवन आदि कराने से कष्ट दूर हो जाएंगे। 12 मार्च को हवन करान के बाद 22 मार्च को तांत्रिक बातों में फंसाकर उसे बालाजी पूजा कराने की बात कह कर साथ ले गया। वहां एक धर्मशाला में ले जाकर उसे डराया धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब यह बात उसने पति को बताई तो गुस्से में पति ने फोन पर तांत्रिक से गाली-गलौज कर दी।
इसके बाद तांत्रिक को घर लाने वाले सहयोगी को सारी बात बताई। लेकिन सहयोगी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए पिटाई की। उसके बच्चों को भी पीटा, महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर तांत्रिक व सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें