फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कमलनेर में हिस्ट्रीशीटर बना रहा था अवैध हथियार

विज्ञापन
किशनी में अवैध असलाह बनाने आरोपी साथ में पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी/कुसमरा। कमलनेर-सोबनपुर मार्ग स्थित खेत पर हिस्ट्रीशीटर अवैध असलहा बना रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर और उसका एक साथी भाग गया। पुलिस ने मौके से कई बने और अधबने तमंचा और उपकरण आदि बरामद किए।
विज्ञापन

चौकी कुसमरा क्षेत्र के गांव कमलनेर निवासी संजय शर्मा पुत्र जानकी प्रसाद हिस्ट्रीशीटर है। उस पर करीब 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है। संजय कमलनेर-सोबनपुर मार्ग के पास खेत में अपने दो अन्य साथियों के साथ अवैध असलहा का निर्माण कर रहा था। रविवार सुबह सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ दबिश दी और पूरन पुत्र जानकी प्रसाद निवासी गांव कमलनेर को गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान हिस्ट्रीशीटर संजय और उसका साथी जीतू पुत्र शिवपाल निवासी नगला भूपती भाग गए। पुलिस ने मौके से दो बने तमंचा, दो कारतूस, 12 अधबने तमंचा और उपकरण बरामद किए हैं। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि आरोपी अवैध असलहा बनाने के कारखाने का संचालन कर रहे थे। आरोपी पूरन पर भी पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। जीतू पर जानलेवा हमला सहित तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस जल्द से जल्द भागे आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें