फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल के दो छात्र शिक्षा मंत्रालय के ट्विटर एकाउंट से जुड़े

विज्ञापन
-प्रदीप चौहान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय देवामई के छात्रों की उड़ान प्रधानाध्यापिका वर्तिका अवस्थी की मेहनत प्रेरणा से शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के ट्विटर एकांउट तक पहुंच गई है। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के एक ट्वीट में विद्यालय के दो विद्यार्थियों और एक प्रबंध समिति की सदस्य को बीएसए के वीडियो ट्वीट किए गए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय देवामई की प्रधानाध्यापिका वर्तिका अवस्थी ने कोरोना कॉल में लगातार कोविड-19 से बचाव के साथ घर-घर जाकर बच्चों और उनके अभिभावकों को एक विशेष अभियान के तहत दीक्षा एप एवं रीड अलोंग एप डाउनलोड करवाए। इसके साथ ही इन सभी एप के महत्व एवं प्रयोग के बारे में वीडियो बनाकर विस्तृत जानकारी देकर के प्रेरित किया। इसके फलस्वरूप पूरे देश में से चयनित कुछ छात्रों में से विद्यालय की छात्रा याशिका चौहान और उज्ज्वल चौहान तथा विद्यालय की प्रबंध समिति की सदस्या अंजू चौहान के वीडियो शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के ट्विटर एकाउंट में बीएसए विजय प्रताप सिंह के वीडियो के साथ शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें