फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के परिजनों के गांव में आने पर लगा दी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव गुलाबपुर निवासी एक सैनिक के परिवारीजनों को लड़की पक्ष के लोग गांव में नहीं घुसने दे रहे हैं। इस परिवार का गुनाह सिर्फ इतना है कि उनके बेटे ने गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया है। कुछ दिन पूर्व युवक के एक रिश्तेदार के घर में तोड़फोड़ व लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया गया। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष के लोग एसपी से मिले।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव गुलाबपुर निवासी संतोष कुमारी और मीरा देवी के जेठ का लड़का प्रवीन कुमार सेना में तैनात है। कुछ समय पूर्व गांव की ही रहने वाली एक युवती इंदु से उसने प्रेम विवाह कर लिया। इस बात से इंदु के घरवाले बौखलाए हुए हैं। 24 फरवरी को हाईकोर्ट ने दोनों बालिग की शादी को मंजूरी देने के साथ ही जिला सत्र न्यायालय को निर्देशित भी किया है। सैनिक प्रवीन वर्तमान में अपने तैनाती स्थल जालंधर के आर्मी एरिया में इंदु के साथ रह रहा है। इंदु के परिवार के लोग अब रंजिश मान रहे हैं। धमकी दी है कि अगर प्रवीन के परिवार का कोई भी शख्स गांव में दाखिल हुआ तो उसे मार देंगे। संतोष कुमारी व मीरा शुक्रवार को एसपी अजय कुमार से मिलीं। बताया कि 25 फरवरी को लड़की पक्ष के लोगों ने घर में आकर तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट की। उक्त लोगों ने काफी फसल पर कीटनाशक छिड़क कर बर्बाद कर दिया। जब थाने में शिकायत की तो वहां कोई सुनवाई नहीं की गई। पीड़ितों का कहना है कि घर और कृषि भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। किसी को गांव में घुसने नहीं दिया जा रहा है। शिकायत पर एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें