शहर में कोचिंग सेंटर पर चेकिंग करती महिला पुलिस
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शोहदों को सबक सिखाने के लिए एंटी रोमियों के तहत गठित की गई टीम ने गुरुवार को शहर के कोचिंग सेंटरों पर निगरानी की। वहां आवारा घूमते मिले मनचलों को हिदायत दी कि सुधर जाओ नहीं तो हवालात की हवा खानी पड़ जाएगी। टीम को देख मनचले इधर-उधर भागते नजर आए।
एंटी रोमियो टीम इंचार्ज नम्रता सिंह गुरुवार को शहर के कोचिंग सेंटरों पर टीम के साथ निगरानी करती नजर आईं। कोचिंग सेंटरों के आसपास बेवजह जमा हुए युवक व युवतियों से वहां खड़े होने की वजह पूछीं, संतोष जनक जवाब न मिलने के बाद उन्हें वहां से हिदायत देकर हटा दिया गया। कोचिंग सेंटरों के पास जमा अराजक तत्वों को चेतावनी दी कि अगर नहीं सुधरे और दोबारा हरकत करते नजर आए तो हवालात की हवा खानी पड़ जाएगी।
सुबह से शुरू हुआ अभियान शाम तक जारी रहा। इस दौरान शहर के स्टेशन रोड, कचहरी रोड, पंजाबी कालोनी समेत अन्य स्थानों पर चल रहे कोचिंग सेंरों पर चेकिग की गई। टीम इंचार्ज ने बताया अभियान के दौरान युवतियों को बताया जाता है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है, वह किसी भी अराजक तत्व से न डरें, यदि कोई परेशान करता है तो तुरंत ही पुलिस को सूचना दें।