फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन की छत्ता गली में लाखों की चोरी, वृद्ध महिलाओं को किया घायल............

विज्ञापन
मथुरा। आठखंबा के पास श्री हित कुंज में हुई लूट की घटना के बाद पुलिस को जानकारी देती घर की महिला। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। शहर के बीच अठखंबा क्षेत्र की छत्ता गली में बुधवार रात बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। नकाबपोश बदमाश दो वृद्धाओं के हाथ-पैर बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनकी पिटाई की। इसके बाद दो लाख, 70 हजार की नकदी और चांदी के बर्तन आदि सामान लूट ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में नौकरानी पर शक जताया है।
विज्ञापन

छत्ता गली में प्रेमलता अग्रवाल (75) वृंदावन वास कर रही हैं। वे मूल रूप से गुवाहाटी (असम) की रहने वाली हैं। उनके साथ उनकी गुरु बहन मुन्नी देवी (74) भी रहती हैं। इसके अलावा एक नौकरानी अनु भी घर में काम करने के लिए रहती है। बुधवार रात करीब एक बजे नौकरानी ने किसी के खटखटाने पर दरवाजा खोल दिया। पीड़िता ने बताया कि दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुस कर हम दोनों के हाथ-पैर बांध दिए, मुन्नी देवी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बदमाश चाकू दिखाकर उनसे सोना मांग रहे थे।
इसके बाद पूजा-पाठ में इस्तेमाल किए जाने वाले चांदी के बर्तन और दो लाख, 70 हजार रुपये की नकदी लूट कर ले गए। महिलाओं के शोर मचाने पर पड़ोसी जाग गए और पुलिस को सूचना दी। दोनों महिलाओं को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। वृद्ध महिला की पुत्री व दामाद को भी सूचना दे दी गई। वे फरीदाबाद में रहते हैं। पीड़िता प्रेमलता अग्रवाल ने अपनी नौकरानी अनु पर शक जाहिर किया है कि उसी ने बदमाशों से इस वारदात को अंजाम दिलवाया है।
विज्ञापन

दोपहर बाद पीड़िता के दामाद राघव सर्राफ और पुत्री वृंदावन पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से मुलाकात की। बताया यह जा रहा है कि पुलिस ने तीन लोगों को इस मामले में हिरासत में ले लिया है, उनसे सामान की बरामदगी भी की गई है। हालांकि कोतवाली इंस्पेक्टर संजीव दुबे इससे इनकार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें