फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति की हत्या में शामिल शार्प शूटर तमंचा समेत पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। शालीमार रोड पर शनिदेव के दर्शन कर पति के साथ लौट रही महिला को गोली मारकर हत्या करने वाले शार्प शूटर के एक और साथी को पुलिस ने सोमवार को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

19 दिसंबर की रात करीब आठ बजे शालीमार रोड पर फरीदाबाद निवासी सुनील ने शार्प शूटरों से मिलीभगत कर पत्नी प्रीति की हत्या करा दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया। उसी ने शार्प शूटरों द्वारा पत्नी की हत्या कराए जाने का खुलासा किया। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि इस मामले में सोमवार को एक और आरोपी अंकित शर्मा निवासी चचुरा, गौतमबुद्धनगर को हत्या में प्रयोग किए गए तमंचा समेत पकड़ लिया। इससे पूर्व पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी रोविन निवासी गौतमबुद्धनगर को पकड़ा था। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि हत्या में शामिल तीसरे शार्प शूटर रिंकू की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें