फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड होल्डअप मामला- गंजडुंडवारा पुलिस ने हिरासत में लिए कई संदिग्ध, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुुंडवारा में विगत सप्ताह हुई रोड होल्डअप की वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। गंजडुंडवारा पुलिस ने कई संदिग्ध हिरासत में ले लिए हैं और पूछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्धों के इशारों पर पुलिस अलीगढ़ जिले में लुटेरों की तलाश के लिए भी पहुंच गई है। पुलिस ताबड़तोड़ दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश में है।
विज्ञापन

विगत 20 दिसंबर की रात गाजियाबाद से फर्रुखाबाद जा रहे मैनपुरी निवासी कार सवारों को बंधक बनाकर बदमाशों ने गंजडुंडवारा क्षेत्र में लूट लिया था। विरोध पर भाई बहन को गोली मार दी थी। गोली लगने से भाई की मौत हो गई थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का कनेक्शन अलीगढ़ से जुड़े होने की जानकारी पर थाना पुलिस ने अलीगढ़ में डेरा डाल लिया है और गंजडुंडवारा पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस का सहयोग लेकर अलीगढ़ के अकराबाद में कई जगह दबिश दी हैं। हालांकि पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है लेकिन दावा किया जा रहा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें