सहावर में टैक्स चोरी कर पकड़े गए मोबाइलों की गिनती करते अधिकारी
- फोटो : KASGANJ
सहावर (कासगंज)। कस्बे में टैक्स चोरी कर मोबाइल बेचे जा रहे थे। राज्यकर विभाग की टीम ने इसका भंडाफोड़ किया है। टीम ने 81 मोबाइल जब्त कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर राजकुमार गुप्ता को सहावर में टैक्स चोरी कर मोबाइल बेचे जाने की सूचना मिली। इस पर वह स्वयं कस्बा पहुंच गए। उन्होंने यूपी 100 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने कपिल कावरा निवासी नदरई गेट कासगंज पकड़ लिया। मामले की सूचना राज्यकर विभाग को दी गई। विभाग के सीटीओ महेश चंद्र शर्मा व राजेश सक्सेना मौके पर पहुंच गए।
विक्रेता से जीएसटी से संबंधित बिल मांगे गए, लेकिन विक्रेता बिलों को उपलब्ध नहीं करा सका। कर चोरी का मामला सामने आने के बाद एजेंट से मिले। 81 मोबाइल जब्त कर लिए गए। पूछताछ में उसने बताया कि वह मोबाइल दिल्ली से लाकर बेच रहा था। राज्यकर विभाग के अधिकारियों ने पकड़े गए मोबाइल के संबंध में सहावर पुलिस को मामले की सूचना दी। सहावर के थाना प्रभारी गनेश चौहान ने बताया कि टैक्स चोरी करके मोबाइल बिक्री किए जा रहे थे। जिसे राज्यकर विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है।