फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से किया बालिका के शव को सुपुर्द-ए-खाक

विज्ञापन
कासगंज के ग्राम भिटौना में बालिका आशी की मां को ढांढस बंधाती राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम भिटौना में लापता बालिका की अपनों के ही हाथों हुई बेरहमी से हत्या की घटना के बाद से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। मंगलवार को देर रात्रि गांव के कब्रिस्तान में ही उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

बालिका का देर रात तक पोस्टमार्टम हो सका। तीन चिकित्सकों के पैनल ने बालिका का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका का शव गांव पहुंचते ही चीत्कार मच गया। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पर जुट गए। रात में ही शव को गांव के कब्रिस्तान ले जाया गया। जहां उसके शव को दफना दिया गया। इस घटना ने सभी को झंकझोर कर रख दिया है। बालिका की मां रहनुमा एवं पिता इख्तियार सहित अन्य परिजन भी गमजदा नजर आए।
आरोपी की गिरफ्तारी की उठाई मांग
कासगंज। ग्राम भिटोना में हुई बालिका की हत्या की घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। बुधवार को काफी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष घटना पर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान बालिका के पिता इख्तियार, चाचा इंतजार अहमद, बबलू, मोहम्मद साजिम, गजनवी, कामरान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूल में दी गई बालिका को श्रद्धांजलि
कासगंज। गांव में संचालित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एवं निजी विद्यालय जिसकी बालिका छात्रा थी उसमें शिक्षक, छात्र-छात्राएं घटना से दुखी नजर आए। स्कूलों में दो मिनट का मौन धारण कर बालिका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें