फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़के हिंदूवादी

विज्ञापन
बजरंगबली पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी से पूछताछ करते थानाध्यक्ष। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हिंदूवादी संगठनों में गुस्सा भड़क गया। भगवान व शहीदों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को फेसबुक पर बने एक एकाउंट पर बजरंगबली को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट की गई। पोस्ट वंशीगोहरा निवासी मानसिंह सुमन के एकाउंट से की गई थी। जब इसकी जानकारी हिंदूवादी संगठनों को हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। शुक्रवार शाम सभी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गए।
इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई से आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता सुनील चौहान निवासी गांव भवानीपुर कुर्रा ने आरोप लगाया कि भगवान व शहीदों का अपमान करती हुई इस पोस्ट के माध्यम से हिंदू समाज को अपमानित करने का कुत्सित कार्य किया है। इंस्पेक्टर ने आरोपी मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सुभाष मिश्रा, उपेंद्र गौर, उदय प्रताप सिंह, पिंकू तोमर, अंकित चौहान, अतिबल चौहान, अरविंद भदौरिया ने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें