फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। गांव असरोही निवासी एक युवक ने पत्नी से हुए झगड़े के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह घर के कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव असरोही निवासी 23 वर्षीय सुमित कुमार यादव की मां बुधवार को घर से बाहर गई थी। शाम को उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। रात को खाना खाने के बाद दंपती कमरे में सो गए थे। इस बीच रात में किसी समय सुमित ने बेडशीट का फंदा पंखे के कुंडे में डालकर फांसी लगा ली।
बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि सुमित की शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी। वह खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें