फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज से 5 ट्रेनें संचालित करने की तैयारी, भेजी समय सारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज से अब पैसेंजर ट्रेनें चलाए जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। पांच ट्रेनें शुरूआत में अनारक्षित श्रेणी की चलाई जाएंगी। रेलवे समय सारिणी का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। हालांकि अभी स्वीकृति नहीं मिली है, लेकिन जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। 1 मार्च से ट्रेनें चलाए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

कासगंज से फर्रुखाबाद, बरेली, मथुरा की ओर अब तक आरक्षित श्रेणी की ट्रेनें ही चल रही हैं। 5 जोड़ी साप्ताहिक और त्रिसाप्ताहिक ट्रेनेें हैं और दो दैनिक स्पेशल ट्रेन कानपुर रूट पर चल रही हैं, लेकिन अब अनारक्षित श्रेणी की ट्रेनें चलाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। स्थानीय स्तर से रेलवे बोर्ड को समय सारिणी भेज दी गई है। जिसकी स्वीकृति अभी इज्जतनगर मंडल के रेल अफसरों को नहीं मिली है। 1 मार्च से ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें