फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों के ताले तोड़ लाखों के जेवर व नकदी चुराए

विज्ञापन
भोगांव में चोरी के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव। चोरों ने गुरुवार की रात चार घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने केे बाद हड़कंप मच गया। एक के बाद एक सूचनाएं मिलने के बाद पुलिस भी सकपका गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला कबीरगंज निवासी दिनेश चंद्र गुप्ता की मिठाई की दुकान है। गुरुवार की शाम घर के सभी लोग दुकान पर थे। रात एक बजे जामा मस्जिद के पास दिनेश व परिवार के लोग रामबरात में सजी भगवान श्रीराम की झांकी की आरती करने लगे। उधर चोरों ने मकान के ताले तोड़कर छह लाख कीमत के जेवर और बीस हजार की नकदी पार कर दी। कुछ देर बाद रामबरात देख जब वह घर पहुंचे तो ताले टूटे देखकर सकबका गए।
वहीं मोहल्ला बक्कालान निवासी शिक्षक दिनेश चंद्र शर्मा भांजी की शादी में परिवार सहित आगरा गए थे। गुरुवार की रात 12 बजे जब वह अकेले घर पर पहुंचे तो देखा कि मकान में लगे आठ ताले टूटे हुए थे। चोर पूजा की अलमारी में रखी ढाई हजार की नकदी ले गए। चोर घर में रखी अलमारी का लॉक नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन

मोहल्ला पथरिया निवासी अनीता देवी भी गुरुवार को रामबरात देखने के लिए परिजनों के साथ गई थीं। चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए घर से तीन लाख के जेवर व दो लाख की नकदी पार कर दी। चोर बैग को साथ ले गए, जिसे खेत से बरामद किया गया। घर लौटने के बाद गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हो सकी।
चौथी वारदात मोहल्ला प्रेमचिरैया निवासी जगदीश के घर में हुई। चोर घर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए, लेकिन जब लोगों के आने की आहट सुनी तो वहां से भाग गए। चोर घर से मामूली चीजें, दो हजार कीमत के बर्तन ही ले जा सके। थाना क्षेत्र में चारों ही घरों में हुई चोरी की घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही चोरों की तलाश भी शुरू कर दी है।
पुलिस को चोरों की खुली चुनौती
एक ही रात में चोरी की चार वारदात निश्चित तौर पर पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। वारदातों के बाद स्थानीय लोगों में जहां भय व्याप्त हो गया है। वहीं पूर्व में हुईं चोरी की अधिकतर वारदातों का खुलासा न होने के चलते पुलिस को लेकर भी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

टीम चोरों की तलाश में जुटी हुई है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने के साथ ही वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
-प्रयांक जैन, सीओ भोगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें