13एमएनपी-07-शहर में अचानक हुए संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान पुलिस कर्मियों को निर्देश देते एएसपी
- फोटो : MAINPURI
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर में नोएडा से आए लोगों के बारे में प्रशासन को जानकारी देने पर लोगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घर में घुसकर ईंटों से कई वार किए, जिससे हालत काफी बिगड़ गई। गंभीर हालत में युवक को सैफई रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर में कुछ लोग दिल्ली व नोएडा से आए हुए थे। इसकी जानकारी गांव निवासी भागीरथ ने स्वास्थ्य विभाग को दी थी। इसी बात से नाराज होकर नामजद अजीत उर्फ जीतू, पुनीत, मनीष उर्फ मनु, सुनील, कृष्ण मनोरथ लाठी डंडा लेकर भागीरथ के घर में घुस आए। आते ही सूचना दिए जाने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। भागीरथ के चेहरे पर ईंट से कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर जब भाई राम अवतार आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घायल भागीरथ व राम अवतार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से भागीरथ को सैफई रेफर कर दिया गया। उक्त मामले में अजीत पुत्र भागीरथ की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दो पक्ष में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी।
सुनील भारद्वाज, थानाध्यक्ष