फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचोखरा में चोरों ने काटे एक दर्जन विद्युत खंबों के तार, अंधेरे में डूबे गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र से शुक्रवार की रात अज्ञात चोर एक दर्जन विद्युत खंबों के तार काट ले गए। घटना के बाद क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने विद्युत विभाग की टीम के साथ चोरों की तलाश की तो एक खेत से तारों के बंडल बरामद हुए हैं। विभाग ने घटना की थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार आधी रात की है। पचोखरा के प्रकाश होटल के पास से गांव शिवसिंहपुर के लिए हाईटेंशन लाइन जा रही है। लाइन से क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। देररात क्षेत्र की बिजली चली गई। यह देख ग्रामीण पहले तो विद्युत कटौती या फाल्ट समझ सोते रहे, लेकिन जब काफी समय तक बिजली नहीं आई तो फोन कर जानकारी ली। विद्युत सब-स्टेशन को यह जानकारी हुई तो कर्मचारियों द्वारा सप्लाई जारी होना बताया गया।
अवर अभियंता विद्युत अनुज भारद्वाज के साथ टीम फाल्ट की जांच करते हुए प्रकाश होटल से आगे पहुंची तो पता चला कि 12 खंबों से विद्युत तार गायब हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय सिंह मौके पर पहुंच गए। बिजली कर्मचारियों के साथ मिलकर पड़ताल की गई तो आधा दर्जन तारों के बंडल एक खेत में पड़े मिले। इन तारों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। बिजली विभाग की टीम लाइन को शुरू करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें