मैनपुरी। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग कई तरह की कवायदें कर रहा है। अब बिजली चोरी करने पर आरोपी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करेगी। सामूहिक चेकिंग के बाद बिजली चोरी करने वालों के लोेगों के लाइसेंसी शस्त्र निरस्त कराने का निर्णय लिया है।
इसके तहत थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बिजली चोरी करने वालों के लाइसेंसी शस्त्रों की पहचान करेगी। इनके पास लाइसेंसी शस्त्र होंगे उनके लाइसेंस निरस्त कराने के लिए पुलिस अपनी रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजेगी। पुलिस रिपोर्ट केे बाद बिजली चोरी करने वालों के लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कनेक्शन कराने का मिलेगा मौका
कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों को विभाग ने एक और मौका दिया है। चेकिंग के दौरान कटिया से चोरी मिलने पर उनको मौके पर ही नया कनेक्शन दिया जाएगा। जो लोग कनेक्शन नहीं लेंगे उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। मौके पर ही जो लोग कनेक्शन लेंगे उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जाएगी।