फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ब्रज से सीखे क्रिकेटर आईपीएल में मचा रहे धमाल

विज्ञापन
कार्तिक और रघु
विज्ञापन
आगरा। चेन्नई में शनिवार रात खेले गए आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक भिड़ंत दिखी। मैच में आगरा से क्रिकेट सीखे कार्तिक शर्मा की नाबाद पारी और गोवर्धन से सीखे रघु शर्मा की फिरकी ने सभी का ध्यान खींचा।
विज्ञापन

सीएसके की ओर से इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में उतरे कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वह अंत तक क्रीज पर टिके रहे। मूलरूप से भरतपुर निवासी कार्तिक ने आगरा में ही लोकेंद्र चाहर से क्रिकेट की बारीकियां सीखी। वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में उतरे रघु शर्मा ने अपने पहले ही मैच में गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 24 रन देकर बल्लेबाजों पर नियंत्रण बनाए रखा। रघु शर्मा पंजाब की ओर से रणजी खेलते हैं और 10 सालों से गोवर्धन में रहकर क्रिकेट का अभ्यास करते हैं।
बल्लेबाजी में दिखाई परिपक्वता



कार्तिक शर्मा ने दबाव में जिस तरह बल्लेबाजी की, वह उनकी परिपक्वता को दिखाता है। यह पारी उनके कॅरिअर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। - नवीन गोस्वामी (पूर्व विश्वविद्यालय खिलाड़ी)
विज्ञापन
विज्ञापन





आत्मविश्वास का प्रमाण

कार्तिक ने मैच को जिस तरह फिनिश किया, वह उनकी मैच अवेयरनेस और आत्मविश्वास का प्रमाण है। - मुईन बाबू, सचिव, सिटीजन क्लब

-



शानदार नियंत्रण दिखाया



रघु ने अपने डेब्यू में शानदार नियंत्रण दिखाया। उनकी गेंदबाजी में निरंतरता और समझ साफ नजर आई। - हिमांशु अग्रवाल, कोचिंग से जुड़े
-



हालात पढ़ने की क्षमता



रघु में परिस्थितियों को पढ़ने की क्षमता है। वह भविष्य में एक मजबूत स्पिन विकल्प बन सकते हैं। - मोहम्मद अखलाक, पूर्व बोर्ड ट्रॉफी खिलाड़ी

कार्तिक और रघु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें