वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत की हार को लेकर पूछे गए सवाल पर युसूफ पठान ने कहा कि अभी सीरीज की हार जीत को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। पूरी सीरीज बाकी है। भारतीय टीम कमबैक करेगी। इस दौरान उन्होंने महेंद्र धोनी की फिटनेस पर उनका बचाव भी किया।
वहीं इस वर्ष होने वाले विश्व कप में खेलने के सवाल पर पठान ने कहा कि उनका ध्यान सिर्फ अपने खेल पर है। यह चयनकर्ताओं पर निर्भर है कि वह उन्हें टीम में शामिल करते हैं या नहीं। इससे पूर्व उन्होंने एकेडमी की पिच पर अभ्यास किया।
इस अवसर पर एनके कॉलेज के सचिव अजय कुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर सुमन यादव, पूर्व एमएलसी अवधेश कुमार यादव, श्याम चौहान, ऊषा देवी यादव, प्राचार्य डॉक्टर अवनीश वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। संचालन डॉक्टर आरके सिंह चौहान और चेतन चतुर्वेदी ने किया।