कार्यक्रम को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ, ब्रज क्षेत्र की ओर से आरबीएस कॉलेज में रविवार को आयोजित शिक्षक सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सपा और बसपा के गठबंधन पर जमकर प्रहार किया।
उन्होंने कहा कि ये दो नेताओं का बंधन है, कार्यकर्ता मुक्त हैं। इस गठबंधन से नाराज सपा और बसपा के कार्यकर्ता भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने भाजपा की जीत का दावा किया।
डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा सरकार में बसपा कार्यकर्ताओं पर कहर बरपाया गया और बसपा सरकार में सपा कार्यकर्ताओं पर। इन दोनों दलों के कार्यकर्ता भाजपा की ओर देख रहे हैं। पार्टी के द्वार खुले भी हैं।