भारतीय क्रिकेट टीम के टर्बनेटर रहे गेंदबाज हरभजन सिंह ने कहा है कि मंकीगेट प्रकरण के बाद भले ही ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व ऑल राउंडर एंड्रयू साइमंड्स का कॅरियर खत्म हो गया हो, पर मेरा बन गया।
उनका यह जवाब साइमंड्स के उस आरोप के बाद आया है, जिसमें चार दिन पहले साइमंड्स ने यह आरोप लगाया था कि हरभजन के कारण उनका कॅरियर खत्म हो गया। हरभजन सिंह सोमवार को सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने क्रिकेट की दिशा और दशा बदलकर रख दी है। इसका सबसे अधिक फायदा भारत में क्रिकेट खेलने वाले उन खिलाड़ियों को मिला है, जिन्हें पहले अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म नहीं मिलते थे।