पुलिस हिरासत में दुकान में सट्टा खेल रहे आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के शाहगंज बाजार में स्थित कपड़े की दुकान में ऐसा खेल खेला जा रहा था, जिसकी जानकारी होने के बाद ग्राहक भी हैरान हैं। दरअसल क्रिकेट विश्व कप शुरू होते ही सटोरिये सक्रिय हो गए हैं। ताजगंज के होटल के बाद बुधवार रात शाहगंज में मामला पकड़ा गया। कपड़ा व्यापारी दुकान में सट्टा लगवा रहा था। पुलिस ने दबिश देकर व्यापारी सहित तीन को पकड़ा। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपियों में एक बड़ा बुकी भी है।