फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना संक्रमण: 23 बच्चों सहित 277 नए संक्रमित, सक्रिय मामले डेढ़ हजार के करीब

Wed, 12 Jan 2022 12:08 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 4,848 सैंपल एकत्रित किए। जिसके सापेक्ष में 277 नए मरीज चिन्हित हुए। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 12 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में मंगलवार को 24 घंटे में विदेश से लौटे पांच लोग, 23 बच्चों, दीवानी के सात कर्मचारियों और होटल के तीन कर्मियों सहित कुल 277 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा करीब डेढ़ हजार हो गया है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4848 लोगों की जांच की गई है। जिनमें 277 नए मरीज मिले हैं। 12 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कुल 27298 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 458 की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि विदेश यात्रा से लौटे ईदगाह निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य एयरपोर्ट पर जांच में पॉजिटिव मिले हैं। एयर सुविधा एप के माध्यम से इनकी जानकारी प्राप्त हुई है। 15 साल से कम उम्र के 23 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
इनके अलावा होटल ताज कन्वेंशन सेंटर में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर में कालिंदी विहार, कमला नगर, दयालबाग, पृथ्वी नाथ के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में नए हॉटस्पॉट बन रहे हैं। जगनेर, खंदौली, बाह, नगला मेवाती सहित 10 ग्रामीण इलाकों में 15 से अधिक नए संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवानी में सात संक्रमित, 24 घंटे के लिए बंद
जिला एवं सत्र न्यायालय दीवानी में सात कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला न्यायाधीश के आदेश पर दीवानी परिसर को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान न्यायिक कार्य नहीं होगा। परिसर को सैनिटाइजेशन किया जाएगा। अन्य बहाय न्यायालय यथावत खुले रहेंगे।
 
स्टेशन पर लगेगा बिना मास्क 100 रुपये जुर्माना
रेल मंडल प्रबंधक ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मंगलवार को स्टेशन पर बिना मास्क मिलने वाले यात्रियों पर 100 रुपये जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं। बुधवार से आगरा कैंट, राजामंडी, आगरा फोर्ट के अलावा मथुरा और धौलपुर स्टेशन पर यह व्यवस्था लागू होगी। उन्होंने रेलवे यात्रियों से मास्क पहनने, दो गज की दूरी व कोविड व्यवहार का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें