फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में दो कोरोना मरीजों की मौत, जिला जेल के बाबू की पत्नी सहित छह नए संक्रमित

Sat, 18 Jul 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • मृतकों की संख्या 36
  • संक्रमितों का आंकड़ा 594
विज्ञापन
कोराना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। गुरुवार रात को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। शुक्रवार को संक्रमण के छह नए केस भी सामने आए। इनमें जिला कारागार के एक बाबू की पत्नी शामिल हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 594 पर पहुंच गया है, जबकि मृतकों की संख्या 37 हो गई है। 

विज्ञापन


जसराना के मोहल्ला कूंचा निवासी 78 वर्षीय वृद्ध की आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वृद्ध को पैरालाइसिस की शिकायत थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर कोरोना की जांच छह जुलाई को कराई थी। आठ जुलाई को वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। 


विभव नगर में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इनकी भी देर शाम मौत हो गई। इधर, जिला कारागार में अकाउंटेंट की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 12 जून को महिला की कोरोना जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। 
विज्ञापन


शिकोहाबाद के मोहल्ल मोहम्मद माह में 65 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनका किडनी का इलाज चल रहा है। बुखार आने पर परिजन वृद्ध को आगरा के अस्पताल में दिखाने के लिए ले गए थे। यहां चिकित्सक ने कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 

विज्ञापन

यहां भी मिले मरीज

इंद्रा नगर जलेसर रोड पर 54 वर्षीय व्यक्ति कोरोना की चपेट में आ गया। उनका सैंपल 12 जुलाई को लिया गया था। बड़ी छपैटी में कोरोना संक्रमण का एक और मामला आया है। दो दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव निकली पत्नी के बाद उसका पति भी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिला। 

टूंडला की द्वारिकापुरम कॉलोनी में कोरोना का नया मरीज मिला है। 51 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला को कई दिनों से बुखार था। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

जेल में हड़कंप, लोगों के लिए गए सैंपल 

जिला कारागार के बाबू की पत्नी की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप है। बाबू के संपर्क में जेल अधीक्षक के साथ-साथ जेल का अन्य स्टाफ भी रहता है। जेल अधीक्षक एमए खान ने बताया कि बाबू संक्रमित नहीं है फिर भी एहतियात के तौर पर बाबू सहित अन्य स्टाफ की कोरोना जांच के लिए सैंपल दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें