फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः संक्रमित बुजुर्ग की मौत, कोरोना के सात नए केस और मिले, अब तक 32 मौतें

Mon, 13 Jul 2020 04:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

संक्रमित लोगों का आंकडा 563 हुआ, आईसोलेशन में कराया भर्ती, अब तक 32 मौतें
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिन थमने के बाद कोरोना संक्रमण के नए केस फिर सामने आने लगे हैं। सोमवार को सात नए केस सामने आए। जबकि एक और संक्रमित की मौत हो गई। संक्रमित बुजुर्ग की मौत के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


संक्रमित लोगों का आंकडा 563 हो गया है जबकि मौत 32 हो चुकी हैं। संक्रमित लोगों में एसडीएम का ड्राइवर, सीआरपीएफ का जवान एवं कांच व्यापारी का पुत्र शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। 

ये भी पढ़ें-  कोरोना संक्रमितों में प्रदेश में छठवें नंबर पर पहुंचा आगरा, दस दिनों में मिले 2.7 फीसद पॉजिटिव मरीज
विज्ञापन


नया रसूलपुर निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुजुर्ग का कोरोना सैंपल जांच के लिए आठ जुलाई को ले लिया था। लेकिन 10 जुलाई को उनकी मौत हो गई। सोमवार को आई रिपोर्ट में बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव निकले।
Trending Videos
विज्ञापन

इनके संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया गया है। एसडीएम का ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव निकला है। विगत दिनों एसडीएम भी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इसके बाद दफ्तर के कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई थी। 

ड्राइवर को पंडित दीनदयाल आश्रम पद्घति विद्यालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। इधर सहकारी बैंक के सचिव भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। वह मुस्तफावाद में निवास करते हैं। सांस लेने और बुखार आने पर सचिव ने कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। सुहागनगर सब्जी मंडी के निकट निवासी कांच व्यापारी का पुत्र कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगरा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। 

ये भी पढ़ें- ताजनगरी में नौ नए कोरोना मरीज मिले, 1400 के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

शिकोहाबाद के प्रतापपुर क्षेत्र निवासी सीआरपीएफ का जवान कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। सीआरपीएफ जवान को बुखार आने पर कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। वह अपनी श्रीनगर से अपनी ड्यूटी कर 22 जून को अपने घर पर आया था। शिकोहाबाद के यादव कॉलोनी निवासी एक युवक को पीठ में दिक्कत थी। ऑपरेशन कराने से पूर्व युवक ने कोरोना संक्रमण की जांच कराई। इसमें युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शिकोहाबाद में एक और बुजुर्ग कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें