फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 41 कोविड अस्पतालों में से 31 के फोन बंद या मिले व्यस्त, तीन दिन से कंट्रोल रूम लाइन भी फेल

Tue, 27 Apr 2021 12:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अमर उजाला ने बेड व मरीज भर्ती पड़ताल के लिए रविवार को सीएमओ द्वारा जारी 41 कोविड अस्पतालों की फोन से पड़ताल की तो हैरान करने वाली बात सामने आई।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर स्वास्थ्यकर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैलो... मेरी मां का ऑक्सीजन स्तर कम हो गया है। हालत खराब है, मुझे एक एडमिट करने के लिए बेड चाहिए। फोन पर जवाब मिला, बेड तो मिल जाएगा, लेकिन मरीज के साथ पांच सिलिंडर लेकर आने पड़ेंगे, तभी भर्ती करेंगे। ये हाल है शहर में कोविड अस्पतालों का। जहां ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा।

विज्ञापन


नगला पदी निवासी कमल कुमार की 45 वर्षीय मां मिथलेश देवी कोरोना पॉजिटिव हैं। सोमवार दोपहर उनका ऑक्सीजन लेवल 70 रह गया। कमल ने बताया कि मैंने 41 कोविड अस्पतालों की सूची से बेड पता करने के लिए फोन लगाए। पहले पुष्पांजलि, प्रभा, पारस ने मना कर दिया। फिर कमला नगर स्थित रश्मि मेडिकेयर सेंटर फोन लगाया। तो उन्होंने कहा, बेड खाली है, लेकिन मरीज भर्ती करने के लिए साथ में पांच ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर आओ। 

अमर उजाला ने बेड व मरीज भर्ती पड़ताल के लिए रविवार को सीएमओ द्वारा जारी 41 कोविड अस्पतालों की फोन से पड़ताल की तो हैरान करने वाली बात सामने आई। 41 में 31 अस्पतालों के फोन स्विच्ड ऑफ मिले या घंटों तक व्यस्त रहे। पारस हॉस्पिटल में फोन उठा, लेकिन ऑक्सीजन नहीं होने की बात कही। शांति देवी हॉस्पिटल सिकंदरा, खुशी हॉस्पिटल कालिंदी विहार, चाहर हॉस्पिटल अर्जुन नगर समेत 31 अस्पतालों के फोन नहीं उठे। 
विज्ञापन


मदद में नाकाम हो गया कंट्रोल रूम 
एक तरफ जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन में विफल हो रहा है, दूसरी तरफ चार दिन पहले स्मार्ट सिटी सेंटर में बना कोविड कंट्रोल रूम लोगों की मदद में नाकाम साबित हो रहा है। सोमवार को कंट्रोल रूम पर चार बार अमर उजाला ने फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं उठा। ऐसे में मरीजों के तीमारदार बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों व जांचों के लिए परेशान रहे। कंट्रोल रूम से उन्हें मदद नहीं मिल सकी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें